सिंगरौली जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें 3 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई और 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि जियावन थाना के करथुआ के पास एक ट्रक मिर्जापुर इलाहाबाद से ईंटों से भरा हुआ ट्रक खाली करने के लिए स्थानीय मजदूरों को लेकर करथुआ बाजार से अंदर बस्ती की ओर जा रहा था. इस दौरान कच्चे रास्ते में ट्रक क परिए जमीन में धंस गए और ईंटों से भरा ट्रक मजदूरों पर पलट गया. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से मजदूरों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में चिकित्सकों ने तीन मजदूरों को मृत घोषित किया, जबकि 7 अन्य मजदूरों को अस्पताल मे इलाज के लिए भर्ती किया. पुलिस ने बताया कि ट्रक और ईंटों के नीचे कुछ लोगों के और दबे होने की आशंका है. हादसे में बहरी निवासी राजकुमार, मोनू देवी और देवगवां निवासी रामायण की मौत हो गई.from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2tbv5Wf
No comments:
Post a Comment