आज पूरा देश गुरुपूर्णिमा बना रहा है और लोग अपने गुरु का आशीर्वाद ले रहे हैं.वहीं कटनी में शासकीय तिलक कॉलेज के छात्रों ने अपने गुरु के कक्ष को ताला लगा दिया.छात्र प्राचार्य के कक्ष पर ताला लगाने के बाद अपनी मांगों को लेकर वहीं कमरे के सामने धरने पर बैठ गए.शासकीय तिलक कॉलेज में छात्र संघ चुनाव होने के बाद से ही छात्रों के बीच झगड़े होने की बात आम हो गई है.एनएसयूआई के छात्रा बड़े लंबे समय से छात्रसंघ कार्यालय को बंद कर गर्ल्स कॉमन रूम की यहां पर मांग उठाते रहे हैं पर उनकी इस मांग हो कॉलेज के द्वारा ध्यान नहीं दिया गया.इसके बाद शुक्रवार को एनएसयूआई के छात्रों ने कॉलेज के प्राचार्य के कमरे में ही ताला लगा दिया और वहीं धरने पर बैठ गए.इस प्रदर्शन के बारे में जब एबीवीपी के कार्यकर्ताओं को पता चला तो वह भी वहां पहुंच गए और ताला खोलने की मांग करने लगे.दोनों संगठनों के कार्यकर्ताओं ने अपनी अपनी मांगों को मनवाने के पीछे आपस में ही लड़ गए.पुलिस ने दोनों संगठनों के कार्यकर्ताओं को अलग-अलग किया और किसी तरह समझा बुझा मामला शांत कराया.from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2v5yVRA
No comments:
Post a Comment