सीहोर के बीच से बह रहा नाला सी-2 लोगों के लिए मुसिबत बन रहा है. नाले के किनारे बसे घर ढह सकते हैं. नाके के किनारे करीब 88 मकान है जो अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान आधे तोड़ भी दिए गए हैं, लेकिन अब आलम यह है कि ये मकार कभी भी धराशायी हो सकते हैं. हाईकोर्ट के आदेश के बाद जिला प्रशासन ने 9 किलोमीटर लंबे नाले के मुहाने पर बने करीब 422 मकानों को तोड़ा गया था. इस दौरान प्रशासन ने लोगों से कई वादे किए थे, लेकिन अब ये लोग इन टूटे घरों में रहने के लिए मजबूर हैं. बरसात के सीजन में इन घरों में पानी भरा रहता है. मामले में तहसीलदार ने कहा कि इस मामले में कार्यवाही जारी है और जल्द ही नाले की चारदिवारी का काम पूरा किया जाएगा.from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2mJEzFk
No comments:
Post a Comment