भोपाल के हबीबगंज स्टेशन पर एक बुज़ुर्ग यात्री ट्रेन से फिसल गए. वो ज़िंदा तो थे. लेकिन कलाई के पास हाथ कटकर अलग हो गया था. खून से लथपथ शख़्स तड़पने लगा. स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ थी. इस घायल व्यक्ति की मदद करने के बजाए लोगों ने झट से अपने मोबाइल फोन ऑन किए और वीडियो क्लिप बनाने लगे. बुज़ुर्ग व्यक्ति रो-रो कर कहते रहे 'अरे मैं मर जाऊंगा, कोई तो मुझे बचाओ' लेकिन लोग एंबुलेंस 108 का इंतज़ार करते रहे. उसके बाद यात्री को पहले ज़िला अस्पताल और फिर वहां से हमीदिया अस्पताल पहुंचाया गया. लेकिन हमीदिया अस्पताल में तो जूनियर डॉक्टर्स हड़ताल पर थे. इस सब में इतनी देर हो गयी कि ज़्यादा खून बहने की वजह से यात्री की मौत हो गयी. घटना 25 जुलाई की है. मृतक व्यक्ति नेपाल के रहने वाले 65 साल के नवराज जोशी थे.from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2LqrxuZ
No comments:
Post a Comment