नीमच पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार चोरों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 11 बाइक भी बरामद की है. बाइक चोर गिरोह को पकड़ने में नीमच की कोतवाली थाना पुलिस और सिटी पुलिस की अहम भूमिका रही है. पुलिस की अलग-अलग टीमों ने कार्रवाई करते हुए इस गिरोह का पर्दाफाश किया है. नीमच एसपी तुषारकांत विद्यार्थी ने बताया कि नीमच इन दिनों बाइक चोरों के निशाने पर है. यहां लगातार बाइक चोरी की वारदातें हो रही है. ऐसे में पुलिस की इस कार्रवाई से बाइक चोरी की वारदातों को रोकने में कुछ कमी जरूर आएगी.from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2LXaUXk
No comments:
Post a Comment