एक ओर जहां लगातार पेड़ों की कटाई की जा रही है. वहीं छतरपुर में एक पर्यावरण प्रेमी की नई पहल सामने आई है. जहां सूखते पेड़ों को बचाने के लिए वृक्ष मित्र द्वारा सराहनीय कदम उठाये जा रहे हैं. छतरपुर में लगे पौधों को बचाने के लिए विपिन अवस्थी नाम के पर्यावरण प्रेमी द्वारा ट्री एंबुलेंस शुरू की गई है. जो छतरपुर शहर में लगे पौधों की देखभाल की जाएगी. इसी कड़ी में विपिन के द्वारा तीन दिनों में जहां 340 नये पौधे लगाए हैं. वहीं 70 से अधिक पेड़ों का 'उपचार' कर चुके हैं. विपिन अवस्थी ने बताया किसी भी संस्था द्वारा लगाए गए पौधों की देखरेख भी अपनी ट्री एंबुलेंस के माध्यम से करेंगे. (सुनील उपाध्याय की रिपोर्ट)from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2McUM0U
No comments:
Post a Comment