जबलपुर जिले के बरगी बांध के जीरो टैंक के पास गहरे पानी में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और होमगार्ड की सहायता से शव को पानी से बाहर निकाला गया. मृतक युवक की पहचान बरगी गांव के ही आयुष के रूप में हुई है. पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आयुष अपने मामला के यहां रहता था और कक्षा 12 का छात्र था. बुधवार को वह स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन फिर घर नहीं लौटा. मृतक के मामा ने ग्रामीणों के साथ मिलकर युवक की तलाश की, जिसके बाद बांध में उसका शव मिला. पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच में जुट गई है.from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2OjmPgu
No comments:
Post a Comment