मध्यप्रदेश के भिंड जिले में पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश से शहरी बस्तियों के साथ ही ग्रामीण इलाके भी जल मग्न हो गए हैं. कई गांवों में भी बाढ़ के हालात बन रहे हैं, जहां पर पानी घरों के अंदर तक घुस गया है. शहरी क्षेत्रों में भिण्ड, मेहगांव, लहार पानी की चपेट में हैं तो वहीं ग्रामीण क्षेत्र में सबसे ज्यादा हालत खराब है नयागांव थाना क्षेत्र के पुरानी गढ़िया गांव के हैं. ग्रामीणों के घरों में पानी भरने से खाद्य सामग्री खराब हो चुकी है. गांव में जल भराव की सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन के साथ ही होमगार्ड का बचाव दल, एसडीएम संतोष तिवारी और स्थानीय विधायक नरेंद्र कुशवाह मौके पर पहुंचे और हालातों का जायजा लिया. बारिश के बाद भिंड शहर में मजदूरी के लिए आए हुए 300 मजदूरों का रेस्क्यू कर गल्ला मंडी पहुंचाया गया. जिले के सभी नदी व नाले उफान पर हैं.from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2mLP9vx
No comments:
Post a Comment