शिवपुरी के चिंताहरण मंदिर के पास रिहायशी इलाके में 15 फीट लंबा मगरमच्छ आने से हड़कंप मच गया. स्थानीय निवासियों के सूचना के बाद वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची. विभाग की टीम ने स्थानीय निवासियों की सहायता से करीब 2 घंटे की मशक्कत से 15 फीट लंबे मगरमच्छ को काबू करने में सफलता प्राप्त की. जानकारी के अनुसार मगरमच्छ देर रात चिंताहरण मंदिर के सामने रहने वाले राजू बाथम के घर में आ गया था. इसके बाद तत्काल रेस्क्यू टीम को इसकी सूचना दी गई. वन विभाग की टीम का कहना है कि अब तक जितने भी मगरमच्छ पकड़े गए हैं यह उन सब में सबसे बड़ा है. टीम ने मगरमच्छ का रेस्क्यू कर चांदपाटा झील में छोड़ दिया गया है.from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2OGQaBB
No comments:
Post a Comment