उमरिया जिले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी पहली जन आशीर्वाद यात्रा जिला मुख्यालय के स्टेडियम ग्राउंड में की. जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने सरकार की उपलब्धियों का जमकर बखान किया. सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि तेंदूपत्ता संग्राहकों को लिए शुरू की गई चरणपादुका योजना की प्रेरणा उमरिया जिले से मिली हैं. शिवराज ने लोगों से मन की बात की और आम लोगों से दिल का रिश्ता भी जोड़ते दिए. शिवराज का अगला पड़ाव मानपुर था, जहां विशाल जनसमूह देख सीएम ने क्षेत्र की लंबे अरसे से चली आ रही नई तहसील की मांग को पूरा करते हुए महरोई स्टेशन को तहसील बनाने की घोषणा की.from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2ABY5NT
No comments:
Post a Comment