मध्यप्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और अपने मज़ाकिया अंदाज को लेकर मशहूर गोपाल भार्गव वो कह गए जिसे सुनकार हर कोई हैरान हो सकता है. सागर में ग्रामीण विकास मंत्री भार्गव ने जनकल्याण संबल योजना के कार्यक्रम में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी ख्याति देखकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी उनके खिलाफ चुनाव लड़ने से मना कर दिया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने कहा है कि वे बूढ़े हो चुके हैं, इसलिए मेरे खिलाफ चुनाव नहीं लड़ सकते. उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक है और कांग्रेस उस प्रत्याशी की तलाश कर रही है, जो उनके सामने कम से कम वोट से हारे. हालांकि गोपाल भार्गव ने इन सब बातों को मज़ाकिया लहजे में कहा और अंत में इन्हें मनोरंजन का विषय करार दिया.from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2vcgeMY
No comments:
Post a Comment