मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कटनी जिले के बरही में जनआशीर्वाद यात्रा के तहत जनसभा को संबोधित किया. जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम चौहान ने कहा कि वे जनता का आशीर्वाद लेने के लिए आए हैं. उन्होंने कहा कि जनता के आशीर्वाद ने उन्हें प्रदेश को उन्नत प्रदेश बनाने में सहयोग किया है. उन्होंने अपील करते हुए कहा कि एक बार फिर कटनी वासी उन्हें सरकार बनाकर अधूरे कार्यों को पूरा करने का आशीर्वाद दें. उन्होंने कहा कि हर गरीब को सरकारी योजनाओं का लाभ मिले इसके लिए भाजपा कार्यकर्ता हर वक्त सजग रहें. मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों की विभिन्न मांगों को भी पूरा करने का भरोसा दिया.from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2MfYpDl
No comments:
Post a Comment